1 min read
7 words

राजस्थान के छात्र का अनोखा कमाल! 1 सीट पर नहीं हुआ कोई दावेदार, बिना परीक्षा दिए बने यूपी में शिक्षक!
चूरू जिले के घंटेल गांव निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार ने एक अनोखी मिसाल कायम की है। मनीष लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें यूपी शिक्षक भर्ती में ऑल इंडिया अदर स्टेट कोटे के तहत इंग्लिश लिटरेचर लेवल-1 की भर्ती का पता चला। सिर्फ 1 सीट होने के कारण लाखों अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरने से परहेज कर लिया, जबकि मनीष ने आवेदन कर दिया। किसी अन्य उम्मीदवार के फॉर्म न भरने से मनीष बिना किसी मुकाबले और परीक्षा के ही सीधे फर्स्ट ग्रेड शिक्षक के पद पर चयनित हो गए।
#ChuruNews #RajasthanNews #UPSCSC #SuccessStory #TeacherRecruitment #JobAlert