1 min read
35 words

आपदा ने पंजाब को नहीं बदला है, पंजाब ने आपदा को बदल दिया है। पंजाब ने बाढ़ की आपदा से निबटने और उसे देखने का नज़रिया ही बदल दिया है। यह पहली बार नहीं है कि संकट की घड़ी में पंजाब इस तरह से एकजुट हुआ है। बार-बार इस राज्य के लोगों ने दिखाया है कि वे किसी भी त्रासदी और चुनौती का सामना कर पाने में सक्षम हैं। कोई अपनी फ़ैक्टरी में नाव बना रहा है तो कोई अपने डीज़ल पर ट्रैक्टर चलाकर लोगों तक राशन पहुँचा रहा है। यही वजह है कि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर तक गहरे पानी में उतर कर लोगों की सहायता की है। जिस पंजाब के लोग दूसरे राज्यों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं आज उस पंजाब के लिए हरियाणा से लेकर राजस्थान से राहत सामग्री भेजी जा रही है। पंजाब के बेजोड़ जज़्बे की कहानी देखिए हमारी इस रिपोर्ट में।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join